Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए की सुरभि व आरुषि का पंजाब अंडर-19 कैंप में हुआ चयनः...

एचडीसीए की सुरभि व आरुषि का पंजाब अंडर-19 कैंप में हुआ चयनः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर एचडीसीए सेंटर से प्रशिक्षण ले रही होनहार महिला खिलाड़ी सुरभि व आरूषि ठाकुर का पंजाब अंडर-19 कैंप में चयन होने से होसियारपुर के लिए सम्मान की बात है। इस सबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पटियाला में चलने वाले एक सप्ताह के इस कैंप में खिलाड़ियों को अभ्यास मैंचों में खेलने का मौके का दिया जाएगा तथा इन अभ्यास मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का पंजाब अंडर-19 टीम के लिए चयन किया जाएगा।

Advertisements

सुरभि व आरूषि के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की सुरभि इससे पहले पंजाब की अंडर-15, 19 व अंडर-23 टीम के लिए खेल रही है। खिलाड़ियों के इस चयन पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, योगराज शर्मा, डा. पंकज शिव, अतुल ठाकुर, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा के अलावा सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके अलावा मुख्य कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी, जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक शर्मा, परवीन कपूर, पंकज पिंका व जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here