Wednesday, September 16, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए की पूजा, निरंका व सुहाना का पंजाब सीनियर वूमैन कैंप में...

एचडीसीए की पूजा, निरंका व सुहाना का पंजाब सीनियर वूमैन कैंप में हुई चयनः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एचडीसीए की सीनियर महिला क्रिकेटर पूजा, निरंका व सुहाना के पंजाब सीनियर कैंप के लिए चुने जाने पर पूरे होशियारपुर के लिए सम्मान की बात है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पंजाब की सीनियर महिला टीम के चयन में लगाए जाने वाले कैंप के लिए होशियारपुर की इन 3 होनहार क्रिकेटरों के चयन से अन्य युवा महिला क्रिकेटर भी मेहनत व लगन से क्रिकेट में अपना कड़ा अभ्यास कर रहे है। उन्होंनें  बताया कि पटियाला में चलने वाले इस कैंप के लिए पंजाब से 30 वरिष्ठ महिला क्रिकेटर खिलाड़ियों का चयन हुआ है। डा. घई ने बताया कि इस कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पंजाब टीम ने चयन के लिए स्थान मिलेगा।

Advertisements

डा. घई ने बताया कि जिला महिला क्रिकेट कोच दविंदर कौर कल्याण व ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी व सहायक महिला कोच नीकिता कुमारी की देखरेख मे जिस तरह होशियारपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी खेल में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे है, उससे आने वाले समय में आशा है कि जल्द ही होशियारपुर से कोई-न-कोई महिला खिलाड़ी भारतीय टीम में देश का नेतृत्व करेगी। पूजा, निरंका व सुहाना के पंजाब कैंप के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां व समूह एचडीसीए पदाधिकारियों व जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच अशोक कुमार, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here