Thursday, September 17, 2026
Home Hoshiarpur 1994 से उपभोक्ताओं की सेवा में Dasuya Gas Service

1994 से उपभोक्ताओं की सेवा में Dasuya Gas Service

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। Dasuya Gas Service वर्ष 1994 से लगातार लोगों की सेवा करते हुए घरेलू गैस उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। वर्तमान में एजेंसी द्वारा लगभग 125 गांवों के लोगों को घर-घर घरेलू गैस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। समाजसेवी एवं पत्रकार संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत के दौरान Dasuya Gas Service के मालिक जगदीश सिंह सोई ने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित उपयोग के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इसी उद्देश्य से समय-समय पर सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा समाचार पत्रों के माध्यम से भी लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि खाना तैयार करते समय ही गैस का रेगुलेटर चालू करना चाहिए और रात को सोने से पहले रेगुलेटर को अवश्य बंद कर देना चाहिए। गैस सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण सावधानी है। जगदीश सिंह सोई ने कहा कि यदि कभी गैस लीकेज महसूस हो तो घबराने के बजाय तुरंत आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए और सेफ्टी कैप का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गैस के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस की पाइप हमेशा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही इस्तेमाल की जाए। गैस पाइप की उपयोग अवधि पांच वर्ष तक होती है और इससे पहले ही इसे बदल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार थोड़े पैसे बचाने के प्रयास में लोग घटिया पाइप या अन्य सामान का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है।

पीएनजी और सिलेंडर वाली गैस के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में जगदीश सिंह सोई ने कहा कि उपभोक्ताओं के पास अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार पीएनजी या सिलेंडर वाली गैस चुनने का विकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस समय 5 किलोग्राम क्षमता वाले नए कमर्शियल गैस सिलेंडर भी उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवश्यकता के अनुसार किया जा सकता है।

अंत में जगदीश सिंह सोई ने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस से संबंधित सामान खरीदते समय हमेशा ISI मार्क वाले मानक एवं गुणवत्ता-प्रमाणित सामान का ही इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता, मानक उपकरणों और सुरक्षा नियमों के पालन से घरेलू गैस का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है तथा संभावित हादसों से बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here