Thursday, September 17, 2026
Home National हमीरपुर बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेश ठाकुर, 13 वोटों से दर्ज...

हमीरपुर बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेश ठाकुर, 13 वोटों से दर्ज की जीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अधिवक्ता सुरेश ठाकुर ने केसी भाटिया को 13 वोटों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।

Advertisements

सुरेश ठाकुर को 107 वोट मिले, जबकि केसी भाटिया को 94 मत हासिल हुए। कुल 273 मतदाताओं में से 203 ने मतदान किया, जबकि एक वोट रद्द हुआ। जीत के बाद सुरेश ठाकुर के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here