Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur जर्मन से पति की मृतक देह भारत लाने के लिए पीड़ित पत्नी...

जर्मन से पति की मृतक देह भारत लाने के लिए पीड़ित पत्नी ने सांपला से लगाई गुहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां के गांव लगाह निवासी रमेश कुमार सलारिया (45) जोकि पिछले काफी समय से जर्मन रह रहे थे और उनका वहां 8 सितंबर को देहांत हो गया था। इतने दिन बितने के बाद भी उनकी मृतक देह उनके पैतृक गांव न पहुंचने से और भी सदमें से गुजर रहे परिवार के सदस्यों ने हिन्दू तख्त पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला से भेंट की और उनसे मदद की गुहार लगाई। इस मौके पर रमेश की पत्नी पूनम देवी बताया कि करीब 25 साल पहले उनके पति जर्मन गए थे तथा कुछ समय तक उनके पेपर भी वहां से आने वाले थे और बच्चों सहित उन्होंने भी जाना था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उनके पति का 8 सितंबर को हृदयघात से देहांत हो गया था तथा निधन से पहले रात को करीब 10 बजे उनके साथ बात हुई थी और करीब साढे 11 बजे जब उन्होंने उन्हें पुनः फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर उन्होंने उनके करीबी को फोन किया तथा जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पूनम ने बताया कि जर्मन से मृत देह को यहां लाने संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन भारत की तरफ से औपचारिकताओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनके पति की देह यहां नहीं पहुंच रही है। इस पर श्री सांपला ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह खुद निजी तौर पर इस मामले को देखेंगे और विदेश मंत्रालय से इस संबंधी बनती कार्यवाही को जल्द से जल्द करवाकर मृतक देह को भारत लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। इस मौके पर पूनम के पिता करमजीत, रमनजीत रम्मी, रमनदीप जसवाल, बलवीर सिंह, प्रदीप कुमार, करमजोत सिंह, रणहीत सिंह के अलावा श्री सांपला के बेटे साहिल सांपला भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here