Monday, September 21, 2026
Home Hoshiarpur हरियाणा नगर कौंसिल के प्रधान बने संजय कपिला, रामजीत को मिली उपप्रधान...

हरियाणा नगर कौंसिल के प्रधान बने संजय कपिला, रामजीत को मिली उपप्रधान की जिम्मेवारी

हरियाणा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा नगर कौंसिल के नए प्रधान का चुनाव संपन्न हुआ, इस दौरान संजय कपिला को एक बार फिर नगर कौंसिल के प्रधान की जिंमेवारी सौंपी गई, उनके साथ ही आम आदमी पार्टी के पार्षद रामजीत को उपप्रधान नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि संजय कपिला ने हरियाणा नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के उममीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी, जबकि उपप्रधान रामजीत वार्ड नंबर 11 से आप की टिकट पर चुनाव जीतकर नगर कौंसिल में पहुंचे हैं।

Advertisements

हरियाणा नगर कौंसिल में कुल 11 वार्ड हैं और चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की थी। नई जिंमेवारी मिलने पर संजय कपिला और रामजीत ने कहा कि नगर कौंसिल के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के साथ-साथ शहर के विकास से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और प्रत्येक निवासी की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद मीनाक्षी कपिला, पूजा कपिला, आशा कुमारी, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here