Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur मान सरकार भाजपा का नहीं, नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही:...

मान सरकार भाजपा का नहीं, नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा का विरोध करके मान सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि उन नशा पीड़ित परिवारों का विरोध कर रही है जो अपने दर्द और सच्चाई को लेकर आज सड़कों पर उतरे हैं।

Advertisements

शर्मा ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं कथित गुंडों द्वारा यात्रा में शामिल वाहनों की तोड़फोड़ की जा रही है तथा महिलाओं, नौजवानों और नशा पीड़ित परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने नशे के कारण अपने बच्चों और अपनों को खोया है, उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गारंटी नहीं, बल्कि संकल्प लेती है और जिस संकल्प को लेती है, उसे पूरी तनदेही से निभाती भी है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज पर सख्त कार्रवाई, हरियाणा में दबंगई के विरुद्ध कठोर नीति तथा मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित भाजपा शासित राज्यों में नशे और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति इसका उदाहरण है।

इस लिए पंजाब भाजपा भी दृढ़ संकल्प के साथ पंजाब को नशा मुक्त करने हेतु जनजागरण अभियान को लेकर पीड़ित परिवारों के सहयोग से पंजाब की जनता को लेकर सड़कों पर उतरी है। अब जैसे ही पूरे पंजाब के कोने-कोने से इनकी काली  करतूतें सामने आ रही है वैसे-वैसे यह यात्रा का विरोध करके जनता का ध्यान बांटने की असफल कोशिश कर रहे है।लेकिन पंजाब के लोग अब अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए पंजाब को नहीं की दलदल से बाहर निकालने के लिए एकजुट हो चुके है।जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस यात्रा को पंजाब वासियों द्वारा मिलने वाला अविश्वसनीय सहयोग और समर्थन है।

निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का जन आंदोलन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मान सरकार ने पूरी गंभीरता और संजीदगी से नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की होती, तो आज इस यात्रा की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त पंजाब के इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here