पर्यावरण संभाल की चुनौती को करना होगा स्वीकार: नीति तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:मुक्ता वालिया। भारत विकसित देशों की गिनती में शामिल हो रहा है। इसके साथ-साथ चारों दिशाओं से विकास की गति ने रफ्तार पकड़ ली है। यह विकास केवल भौगोलिक विकास ही नही बल्कि आर्थिक विकास भी है।

Advertisements

उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर मनाए गए समारोह को संबोधित करते हुए कहे। पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि आर्थिक तरक्की का महत्व ओर भी बढ़ जाता है, जब वातावरण उसके अनुकूल हो। इसलिए आधुनिक युग में हम सभी को पर्यावरण संभाल चुनौती स्वीकार करनी होगी। पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है।

उनके जन्म दिवस पर महिला मोर्चा पंजाब ने संकल्प लिया है कि देश का जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए उनके जन्म दिवस को पर्यावरण संभाल दिवस के रुप में मनाकर नरेन्द्र मोदी जी की सोच को सार्थिक करेंगें। इस मौके पर पार्षद नीति तलवाड़ ने आयुर्वेदिक से संबंधित पौधे बांटते हुए लोगों को अपील की कि कुदरर्ती रुप से मिलने वाले तत्व पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेदिक पौधे लगाएं। इस मौके पर ऊषा किरण, संतोष रानी, पूजा, सोनिया तलवाड़, डोली शर्मा, प्रिया सैनी, प्रीना शर्मा, इंदु कुमारी, अंजु, हेम लता, किरण बाला, गोतम, अंजना शर्मा, सोनिया, संगीता शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here