होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व डी.एच.ओ. डा. एम.एल. पुरी जिनका रविवार को निधन हो गया था का आज सोमवार 20 नवंबर को हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिक शरीर को उनके बेटे ने मुखाग्नि भेंट की। इस मौके पर शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के अलावा आई.एम.ए. के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे डाक्टरों एवं शहर निवासियों ने डा. पुरी को अंतिम विदाई दी और परिवार के साथ दुख सांझा किया। शनिवार 25 नवंबर को गुरुद्वारा मिट्ठा टिवाणा माडल टाउन में उनकी रसम किरया संपन्न होगी।
पूर्व डी.एच.ओ. डा. पुरी पंच तत्व में विलीन, शनिवार को होगी रसम किरया
Advertisements