
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिश्नर नगर निगम अमनदीप कौर ने बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आते मुख्य चौक व मोहल्ले में आवारा पशु घूम रहे हैं, जिनके साथ आम आवागमन में विघ्न पड़ता है व साथ ही वहीं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस लिए समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है, जिसमें सैनेटरी इंस्पेक्टर जनक राज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और इसके साथ ही 6 अन्य सदस्यों को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस टीम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में पैट्रोलिंग कर आवारा पशुओं को पकड़ा गया, जिनको फलाही गौशाला में छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जहां आम आवागमन प्रभावित होने से बचेगा, वहीं दुर्घटनाओं की समस्या से काफी निजात मिलेगी।













