Saturday, September 19, 2026
Home Crime अमृतसर में प्रदर्शन के दौरान बवाल, महिला SHO से बदसलूकी

अमृतसर में प्रदर्शन के दौरान बवाल, महिला SHO से बदसलूकी

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। झबाल रोड पर निहंग सिंहों के 2 गुटों के बीच विवाद के दौरान हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि इस दौरान एक महिला SHO के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई। जानकारी के अनुसार, कुछ निहंग सिंह पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे थे। इसी दौरान एक निहंग सिंह मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। धरने पर बैठे लोगों ने उसे रोक लिया और दूसरे गुट के लिए रेकी करने का शक जताते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।

Advertisements

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल निहंग सिंह को वहां से निकालने की कोशिश की, लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस दूसरे पक्ष का पक्ष ले रही है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद महिला SHO के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी की गई। विवाद के बीच एक निहंग सिंह का दुमाला भी उतर गया।

विवाद को लेकर बाबा दर्शन सिंह ने मेजर सिंह पर उनके पूर्वजों की तस्वीरों का कथित तौर पर इस्तेमाल कर लोगों से पैसे लेने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछली रात भी मेजर सिंह के कुछ लोग वाहनों में वहां पहुंचे थे और हवा में फायरिंग की गई थी। वहीं, SHO मंजीत कौर के मुताबिक विवाद शुक्रवार को सड़क से कुछ गाड़ियों के गुजरने को लेकर किए गए दावे के बाद शुरू हुआ था। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना है कि रात के समय वहां से कोई वाहन गुजरने की जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here