Saturday, September 19, 2026
Home Hoshiarpur जिला अंडर-14 टीम के लिए क्रिकेट ट्रायल 21 कोः डा. घई

जिला अंडर-14 टीम के लिए क्रिकेट ट्रायल 21 कोः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जूनियर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए करवाई जा रही लड़कों की अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली जिला होशियारपुर की टीम का ट्रायल 21 सितंबर दिन सोमवार को स्थानीय सरकारी कॉलेज ग्राउंड, एचडीसीए सेंटर में सुबह 10 बजे लिया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 सितंबर 2012 से लेकर 31 अगस्त 2014 के बीच होनी चाहिए।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म तारीख के, पंजाब सरकार का जन्मप्रमाण पत्र या सरकारी शिक्षा बोर्ड का जन्मतिथि सर्टीफिकेट असली साथ लेकर आए। उन्होंनें बताया कि 1 सिंतबर 2012 से पहले के जन्म प्रमाण वाले खिलाड़ी तथा 31 अगस्त 2014 के बाद के जन्म वाले खिलाड़ी इस ट्रायल के लिए मान्य नहीं होंगें। उन्होंनें बताया कि ट्रायल देने वाली खिलाड़ी अपना क्रिकेट सामान साथ लेकर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here