Thursday, September 17, 2026
Home Crime बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, स्कूल के प्याऊ के कमरे...

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, स्कूल के प्याऊ के कमरे से मिली लाश

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के बहादुरगढ़ से युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालौर गांव के सरकारी स्कूल के मुख्य गेट के पास बने प्याऊ के कमरे से युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान सौलधा गांव निवासी नीरज के रूप में हुई है। नीरज के सीने और हाथों पर तेजधार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं।

Advertisements

बताया जा रहा है कि नीरज मंगलवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह पुलिस ने परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिजनों ने गांव के ही गौरव और उसके साथियों पर शक जताया है। परिवार के मुताबिक, नीरज का पहले भी गौरव और उसके साथियों से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here