Thursday, September 17, 2026
Home National अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, भारत ने PAK राजनयिक को किया...

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, भारत ने PAK राजनयिक को किया तलब

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान के ‘चार्ज डी अफेयर्स’ को तलब किया। भारत ने पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के उस व्यवहार को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताते हुए विरोध दर्ज किया है, जिसकी वजह से भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ टक्कर हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। बता दें कि उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई, जब पाकिस्तानी जहाज तेजी से भारतीय जहाज के पास आया और असुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा। भारतीय युद्धपोत अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नियमित निगरानी मिशन पर था, तभी पाकिस्तान नौसेना का जहाज उसके करीब आ गया।

Advertisements

बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को सलाह दी गई कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि सभी मिलिट्री यूनिट्स को सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच हुए संबंधित समझौतों की शर्तों का सम्मान करना चाहिए।” पाकिस्तानी राजनयिक से यह भी कहा गया कि वे इस्लामाबाद में संबंधित अधिकारियों तक भारत का यह पक्ष पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और संबंधित द्विपक्षीय समझौतों की शर्तों का पालन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here