Thursday, September 17, 2026
Home Latest बाबा नत्थन शाह जी का 14वां वार्षिक मेला 19 सितंबर को

बाबा नत्थन शाह जी का 14वां वार्षिक मेला 19 सितंबर को

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के नई आबादी, बहादुरपुर रोड, कमेटी बाजार के नजदीक बाबा नत्थन शाह जी का 14वां वार्षिक मेला 19 सितंबर को धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में स्टेज सचिव अनिल कनौजिया, अंतरराष्ट्रीय गायक सलामत अली मतोई और सूफी अंतरराष्ट्रीय गायक परवेज आलम विशेष रूप से प्रस्तुति देने पहुंचेंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मेले में राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर प्रधान शोभिक अग्निहोत्री सहित कमेटी के अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उन्होंनें शहरनिवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here