Sunday, September 13, 2026
Home hoshiarpur विदेश यात्रा से लौटे यूथ सिटीजन कौंसिल प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई,...

विदेश यात्रा से लौटे यूथ सिटीजन कौंसिल प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई, युवाओं ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक माह की विदेश यात्रा करके वापिस अपने गृह जिला होशियारपुर लौटने पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई का कौंसिल पदाधिकारियों व अन्य संस्थाओं से जुड़े युवाओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने बताया कि डा. रमन घई के विदेश यात्रा से लौटने पर नगर के युवाओं में खुशी की लहर व उत्साह है तथा आज उनके वापिस होशियारपुर आगमन पर समाज सेवी दीपक शारदा, भाजपा स्पोर्टस सैल के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित संधू, भाजपा नेता मनोज शर्मा, मयंक शर्मा, फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह, शॉपकीपर एसोसिएशन के कस्तूरी लाल, विनोद कुमार, युवा नेता करण शर्मा, जसवीर सिंह, मनजिंदर अटवाल, वरुण कटयाल, रमनीश घई, कपिल अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।

Advertisements

इस अवसर पर डा. घई ने सभी युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह लोगों की सेवा व पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई जा रही जंग को आगे भी इसी तरह लोगों के बीच ले जाकर पंजाब को तरक्की व खुशहाली के राह पर लाने के लिए युवाओं को लामबंद करते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपने विदेश दौरे के दौरान अलग-अलग जगह पंजाब के युवाओं द्वारा उनके किए गए सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि खुशी की बात है कि विदेश की धरती पर भी हमारे होशियारपुर के बहुत सारे युवा अलग-अलग क्षेत्रों के साथ-साथ खेलों में भी पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here