Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur जेम्स स्कूल में एनसीसी स्कॉलरशिप की बैस्ट कैडिट प्रतियोगिता का आयोजन

जेम्स स्कूल में एनसीसी स्कॉलरशिप की बैस्ट कैडिट प्रतियोगिता का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जेम्स कैं ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में एन सी सी के कैडेटों के मुकाबले करवाए गये। 12 पंजाब एन सी सी बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल लवदीप सिंह सैनी, सेना मैडल की अध्यक्षता में ये प्रतियोगिता करवाई गई। स्कॉलरशिप प्रतियोगिता में जिलाभर के कैडेटों ने भाग लिया। इस मौके पर 12 पंजाब एन सी सी बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल दलवीर सिंह, बिंग कमांडर जसमीत सिंह व एड म आॉफिसर कर्नल सुरिंद्र पाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Advertisements

जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के एन.सी.सी के ए.एन.ओ गुरमीत सिंह ने बताया कि  12वीं पंजाब एन.सी.सी. बटालियन होशियारपुर और जालंधर गु्रप के कैडिटों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । प्रतियोगिता के दौरान लिखित परीक्षा, साक्षात्कार , ड्रिलव निशानेवाजी भी करवाई गई जिस के आधार पर बैस्ट कैडिट का चुनाव हुआ । विजेताओं को नकद धन राशि दे कर सम्मानित किया गया।

प्रिं. संगीता निस्तेंद्र ने सभी विजेता कैडेटों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। प्रतियोगिता के पश्चात पिंसिपल संगीता निस्तेंद्र ने व वासलए जुकेशन के डायरेक्टर एड मिनस्ट्रेशन कर्नलपीयूष जय सवाल ने सभी एन.सी.सी. के ऑफसरों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के उपरांत 12 पंजाब एन.सी.सी. बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नललवदीप सिंह सैनी, सेना .मैडल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी प्रतिभागी कैडेटोंने बड़े उत्साह और तन्मय तासे प्रतियोगिता के सभी वर्गों में हिस्सा लिया। ए.सी.सी. के सभी ऑफिसर साहिबान ने जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर को इस प्रतियोगता को सफलतापूर्वक करवाने व मेज़वानी के लिए धन्यवाद दिया तथा स्कूल केशा नदार इन्फा्रस्टेचर के कारण उन्हें यह प्रतियोगिता करवाने में अत्यधिक सुविधा रही।

वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल सभी विजेता कैडेटों को शुभकामनाएं व शुभाशीर्वाद देते हुए .उन्हें आगामी मुकाबलों की मंगलकामनाएं प्रदान की । वहीं सी. ई.ओ. राघव वासल ने अपने संदेश में कहा, “वासल एजुकेशन सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास  के लिए प्रतिबद्ध रहा है। शिक्षा के साथ–साथने तृत्वक्षमता, राष्ट्र सेवा और आत्म विश्वास जैसे गुणों का विकास हमारी प्राथमिकता है। इन दोनों कैडेटों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here