मनोरंजन खेलों के साथ महिलाओं ने किया करवाचौथ सेलिब्रेट

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। करवाचौथ के शुभ अवसर पर महिलाओं द्वारा अपने मनोरंजन के लिए प्रैजीडेंसी होटल में ज्योति, शमा, निती, रीचा, सीमा, शैलनी, डोली, गुजन की देख-रेख में एक किट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर महिलाएं पंजाबी गीतों पर खूब झूमी। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को इनाम के तौर पर गिफ्ट भी दिए गए।

Advertisements

इस मौके पर ज्योति, शमा, निती का कहना है कि करवाचौथ यानी सुहागिनों का दिन। यह व्रत सुबह करीब 4 बजे से शुरू होकर रात में चांद निकलने तक जारी रहता है। यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से उत्तम वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि व्रत में कथा सुनना और चांद के दर्शन करना जरुरी माना जाता है। इस दिन महिलाओं द्वारा 16 श्रंगार किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here