Saturday, September 19, 2026
Home Hoshiarpur युवा वाहिनी की ओर से संक्रांति पर लगाया गया लंगर

युवा वाहिनी की ओर से संक्रांति पर लगाया गया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संक्रांति के पावन अवसर पर युवा वाहिनी की ओर से माता चिंतपूर्णी चौक में लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं लंगर वितरित किया गया। युवा वाहिनी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सेवा निभाते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर युवा वाहिनी के प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने कहा कि अन्नदान को सबसे बड़ा महादान माना गया है।

Advertisements

हमें ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और जरूरतमंदों की सेवा करके पुण्य के भागी बनना चाहिए। लंगर के आयोजन में सीनियर उपप्रधान दीपक पुरी, उपप्रधान विकास शर्मा, सचिव राजेश वर्मा, सलाहकार समीर पंडिततरसेम लाल, बलजीत जीतू, वंश कुमार, सुभाष चंद्र, करमजीत सिंह, सोनू ठाकुर, विनय शर्मा, विजय अरोड़ा, शेखर बॉबी, मोनू, संजीव सिंगला, स्वरूप कुमार बहल और अशोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here