Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur श्री वैष्णो धाम में 19 सितंबर को होगी 41वीं विशाल चौंकी

श्री वैष्णो धाम में 19 सितंबर को होगी 41वीं विशाल चौंकी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो सेवक संघ, भरवाई रोड, होशियारपुर की ओर से श्री वैष्णो धाम में 19 सितंबर को 41वीं विशाल चौकी का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रधान शाम लाल और मीडिया प्रधान अश्वनी कुमार छोटा ने बताया कि चौकी को लेकर मंदिर को सुंदर लाइटों और फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि चौकी के दौरान गायक महंत सतीश कुमार और वर्षा जंम्बाल (जम्मू) मां भगवती का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगें।

Advertisements

कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंनें शहरनिवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश शर्मा, सचिव विजय कश्यप, कैशियर कुलदीपक मल्होत्रा, उपप्रधान दिनेश गुप्ता, सलाहकार मुकेश गुप्ता, महिंद्रपाल गुप्ता, संजीव सिंगला, राजीव सिंगला, हिमांशु शर्मा, राकेश भार्गव, अमित गुप्ता, हरि सिंह सैनी, राजन गुप्ता, विकास शर्मा, पीयूष शर्मा, पुनीत शर्मा, धुरिन्द्र राजबंश, वंश कश्यप, करण चौधरी, मनीष शर्मा, देवम गुप्ता, विपन गुप्ता, कर्मजीत सिंह, वंश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here