Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-14 क्रिकेट होशियारपुर ने कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराकर जीत...

अंडर-14 क्रिकेट होशियारपुर ने कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज कीः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की ओर से युवराज ठाकुर ने नवाद 70 रन तथा राजवीर, ईशान अत्तर ने 4-4 व मनन ने 2 विकेट लिए। पंजाब क्रिकेट एसोसिएसन द्वारा आयोजित अंडर-14 लड़कों की इंटर-डिस्ट्रिट टूर्नामैंट में होशियारपुर की टीम ने कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 50-50 ओवरों के इस मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर कपूरथला की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतारा। होशियारपुर की टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे कपूरथला की सारी टीम 33.4 ओवरों में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें शुभकरमन सिंह ने 35 रन तथा युवराज सिंह ने 23 बनाएं।

Advertisements

होशियारपुर की टीम द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए राजवीर सिंह तथा ईशान अत्तर ने 4-4 विकेट तथा कप्तान मनन ने कपूरथला के 2 खिलाड़ियों का आउट किया। 50 ओवरों में जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर टीम ने युवराज ठाकुर की शानदार नवाद 70 रन की बदौलत 25.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के उप्कप्तान युवराज ठाकुर ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 70 नॉट आउट रन, हरदितदीप सिंह सैनी ने 19 रन तथा जश्नसैनी ने 14 नेट आउट रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

डा. घई ने बताया कि इस जीत के साथ होशियारपुर की टीम को 4 अंक प्राप्त हुए। उन्होंनें बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम के साथ 28 दिसंबर को होशियारपुर में खेला जाएगा। होशियारपुर की टीम की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां, विवेक साहनी, डा.पंकज शिव ने समूह एसोसिएसन की ओर से बधाई दी। होशियारपुर की इस जीत पर होशियारपुर के जिला मुख्य कोच दलजीत सिंह, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, ग्राउंडमैन सोढी राम ने बधाई देते हुए आशा प्रगट की कि टीम अगले मैचों में भी अपना बढ़िया प्रदर्शन जारी रखेगी। जिला मुख्य ट्रेनर कुलदीप धामी व कोच तारा चंद ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। टीम की इस जीत पर जिला महिला कोच दविंदर कौर कल्याण व जूनियर महिला कोच निकिता कुमारी ने टीम के बढिया प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here