Saturday, September 19, 2026
Home Hoshiarpur हलका होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल ने अनुसूचित जाति संगठन को दी...

हलका होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल ने अनुसूचित जाति संगठन को दी नई मजबूती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल विधानसभा हलका होशियारपुर में पार्टी के संगठनात्मक कार्य को और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी के अनुसूचित जाति सेल के जिला अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह ने जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल होशियारपुर संजीव तलवाड़ के साथ विचार-विमर्श करके विधानसभा हलका होशियारपुर के नेताओं को जिला संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति सेल सरदार प्रेम सिंह ने बताया कि पार्टी के लिए लंबे समय से की जा रही सेवाओं, योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए नेताओं को उचित मान-सम्मान दिया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि धर्मिंदर पाल असलामाबाद, जसवंत सिंह दशमेश नगर और वेद राज आदिया मॉडल कॉलोनी को जिला टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मदन लाल लोई, सोढ़ी सिंह कीर्ति नगर को उपाध्यक्ष तथा मक्खन सिंह दशमेश नगर को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एडवोकेट निरवैर सिद्धू बलवीर कॉलोनी, राकेश कुमार फतेहगढ़, राजिंदर सिंह रूप नगर, संजीव कुमार नारायण नगर और हरभजन सिंह कीर्ति नगर को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संजीव थापर को सर्किल होशियारपुर शहरी एवं योध सिंह को सर्किल देहाती अनुसूचित जाति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रेम सिंह ने कहा कि बाकी विधानसभा हलकों में भी शहरी संगठनों की नियुक्तियां जल्द कर दी जाएंगी, जिससे जिले में पार्टी की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव तलवाड़ ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहां के नई नियुक्तियों से हलका होशियारपुर में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। नए पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल करके संगठन को और सक्रिय करने के लिए काम करें और आज से ही मिशन 2027 के लिए जुट जाएं। इस मौके सरदार विक्रमजीत सिंह कलसी भूपेंद्र सिंह मेहंदीपुर मक्खन सिंह एवं संजीव थापर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here