Thursday, November 5, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल, जनता सरकार बदलने का बना चुकी...

पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल, जनता सरकार बदलने का बना चुकी मनः हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक पंजाब कांग्रेस (सेवादल) के सचिव अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में समाप्त हुई। जिसमें हैप्पी सूद ने पंजाब के वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब का माहौल दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है तथा पंजाब सरकार व पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। उन्होंनें कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री आए दिन नई-नई घोषणा करते जा रहे है, परंतु हालातों पर कोई भी कंट्रोल नहीं है, दिन दिहाड़े लूटपाट, डकैती व कत्लेआम तो अब आम बात हो गई है। उन्होंनें कहा कि लोग अपने घरों मं भी महफूज नहीं है।

Advertisements

हैप्पी सूद ने आगे कहा कि अगर घर से काम के लिए कोई बाहर जाता है तो इस बात की कोई गारंटी नहीं की कि वह शाम को घर आएगा कि नहीं। उन्होंनें आगे कहा कि पंजाब सरकार पूर्ण रूप से फेल साबित हुई है तथा लोगों का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है, जनता इसे बदलने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर सूरज प्रकाश शर्मा, लोकनाथ वर्मा, नरिंद्र गोगना, राकेश साहनी, रमन चौधरी, बलवीर कंवर, सोनू ठाकुर, नितिन वर्मा, बाबी शर्मा, करन शर्मा, वैभव सोनी, सतीश सेठी, अनूप सोनी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here