Saturday, September 19, 2026
Home International ब्रिटेन में सिख बस चालक के साथ मारपीट और उसकी दाढ़ी खींचने...

ब्रिटेन में सिख बस चालक के साथ मारपीट और उसकी दाढ़ी खींचने की घटना, आरोपी काबू

ब्रिटेन (द स्टैलर न्यूज़)। ब्रिटेन के टेलफोर्ड शहर में एक व्यक्ति द्वारा सिख बस ड्राइवर पर हमला कर बस को कथित तौर पर हाईजैक करने और कई वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हमलावर द्वारा बस चालक के साथ मारपीट करने और उसकी दाढ़ी खींचने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

Advertisements

पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस को बस चालक पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान हमलावर द्वारा चालक को बस से बाहर धकेल दिया गया। इसके बाद संदिग्ध ने बस अपने कब्जे में ले ली और उसे पार्क वे से हाई स्ट्रीट की ओर गलत दिशा में तेज और खतरनाक तरीके से बस को चलाते हुए ले गया। इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर भी मारी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here