बांग्लादेश : यात्रियों को ले जा रही नाव में लगी आग, 36 यात्री जिंदा जले

ढाका (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सुगंधा नदी में एक यात्री नाव में आग लगने से 36 लोग जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नाव में करीब एक हजार यात्री सवार थे। यह हादसा राजधानी से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई।

Advertisements

ताजा जानकारी के मुताबिक, अभी तक 36 शवों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। झुलसे लोगों का फिलहाल स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह नाव राजधानी ढाका से बरगुना जा रही थी। शुक्रवार के तडक़े करीब 3 बजे मोटर बोट में अचानक से आग लग गई। जब आग लगी तब यात्री सो रहे थे। आग लगते ही नाव पर हडक़ंप मच गया। कुछ यात्री तो समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है, वहीं, कुछ यात्री भीषण आग को देखकर नदी में कूद गए। इसमें भी कई लोगों के मरने की आशंका है। आग की सूचना मिलने के बाद बरिशल डिवीजन फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के उप निदेशक कमल उद्दीन भुइयां के नेतृत्व में 15 अग्निशमन की गाडिय़ां सु्बह साढ़े 3 बजे घटनास्थल पर पहुंच गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here