Saturday, September 19, 2026
Home Hoshiarpur डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में SC सेल पंजाब कांग्रेस का...

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में SC सेल पंजाब कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के बाद होशियारपुर के गांव बाड़िया कलां में शरारती तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी किए जाने के विरोध में SC सेल पंजाब कांग्रेस की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला सचिवालय के बाहर फूंका गया। इस मौके पर SC सेल पंजाब की अध्यक्ष यामिनी गोमर, पूर्व महासचिव पीपीसीसी अमर पाल सिंह काका, जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय मल्ल, आकाश अहिर, बलविंदर बिट्टू, गुरमीत सिद्धू, रजनीश टंडन, मंजीत गंबोवाल, साबी तेरकियाना, अशोक शर्मा, सपना प्रधान और परमजीत कौर कैंथ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

Advertisements

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रतिमा की बेअदबी करने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाए और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन लगातार जारी रखे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here