Monday, September 21, 2026
Home Hoshiarpur लायंस क्लब होशियारपुर की बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार

लायंस क्लब होशियारपुर की बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंस क्लब होशियारपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक क्लब अध्यक्ष लायन मुनीष सूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्लब द्वारा हाल ही में किए गए विभिन्न सामाजिक एवं सेवा प्रकल्पों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी समय में किए जाने वाले सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बी डी जी -1 राजीव खोसला, बी डी जी-2 राजीव विग, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दविंदर पाल अरोड़ा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ बलबीर चिंगारी, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एनवायरनमेंट लायन भारत गुप्ता, क्लब कैशियर लायन जगदीश बंसल, क्लब पीआरओ लायन अश्विनी कटियाल, लायन एच एस गिल, लायन मनदीप सिंह तथा लायन मनोहर भोगल उपस्थित रहे।

Advertisements

अध्यक्ष लायन मुनीष सूद ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाना है। आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता तथा अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सदस्य समाज की बेहतरी के लिए काम करने संबंधी कभी भी अपना सुझाव दे सकता है। हमें शिक्षा तथा स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देते हुए सफाई को भी यकीनी बनाने की तरफ पहल करनी होगी। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और आगामी प्रोजेक्टों को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here