Friday, October 23, 2026
Home Crime 27 पेटियां अवैध शराब सहित हनी, जोरावर, खलीफ व अमृतपाल गिरफ्तार

27 पेटियां अवैध शराब सहित हनी, जोरावर, खलीफ व अमृतपाल गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी. गौरव गर्ग के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत थाना सदर प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. जसवीर सिंह सहित पुलिस पार्टी ने चक्कसाधू में नाके बंदी दौरान एक सफेद रंग की सविफ्ट डिजायर कार पी.बी.07-ए.ई-7672 को रोक कर तलाशी लेने पर गाड़ी में से 23 पेटियां तथा 4 पेटियां किसी अन्य कंपनी की अवैध शराब बरामद की गई।

Advertisements

कार सवारों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान हनी पुत्र संतोख सिंह निवासी गली न. 2 मोहल्ला गोबिंद नगर थाना मॉडल टाउन होशियारपुर, जोरावर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी न्यू फतिहगढ़ होशियारपुर तथा मोहम्मद खलीफ पुत्र मोहम्मद जाबू शाह निवासी असलामाबाद तथा अमृतपाल पुत्र धर्मपाल निवासी बिलासपुर थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त चारों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अदालत की ओर से आरोपियों का रिमांड हासिल करके आगे की पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here