Friday, October 23, 2026
Home Crime पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ पर आरोप: कफन के लिये मांगे 3,000, न...

पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ पर आरोप: कफन के लिये मांगे 3,000, न देने पर बिना ढके दिया शव

नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। नोएडा से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ पर आरोप लगा है कि उन्होंने मृतक के परिजनों से कफन के नाम पर 3,000 रुपए की मांग की।

Advertisements

जब परिवार ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो शव को बिना कपड़ा ढंके ही उनके हवाले कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here