Thursday, October 8, 2026
Home Crime 50 किलो चूरापोस्त सहित प्रगट व सतनाम सिंह गिरफ्तार

50 किलो चूरापोस्त सहित प्रगट व सतनाम सिंह गिरफ्तार

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने गांव रानी पिंड के नजदीक कार सवार दो व्यक्तियों से 50 किलोग्राम चूरा डोडा और चूरा पोस्त बरामद किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. सुरेंद्र सिंह व थानेदार अमरजीत सिंह की टीम ने कार्रवाी को अंजाम देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि वह अपीन टीम सहित गांव रानी पिंड के समीप टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर मौजूद थे कि घोड़े शाह अवान गांव की ओर से आ रही एक आई-20 कार में सवार 2 युवकों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कार से 50 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान प्रगट सिंह बूटी पुत्र लक्खा सिंह निवासी आलमपुर करतारपुर व सतनाम सिंह सत्ता पुत्र बहादुर सिंह निवासी लिट्ट भुलत्थ के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here