Tuesday, October 27, 2026
Home National होटल मालिक का अपहरण कर हत्या किए जाने से गुस्साए लोगों ने...

होटल मालिक का अपहरण कर हत्या किए जाने से गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगमा, कार्रवाई की मांग

बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। गत 4 नवंबर को बेगूसराय में एक होटल के मालिक का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं द्वारा चाकू से हत्या कर देने से गुस्साए गांव वासियों ने जमकर हंगामा किया और लोगों ने शव के साथ तेघड़ा थाने के सामने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल किया। इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने सडक़ के बीचों-बीच टायर जलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

Advertisements

गौरतलब है कि अपहरत बरौनी में स्थित एक होटल के मालिक सेठ चौरसिया को कुछ अपहरणकर्ताओं द्वारा अगवाह कर लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने मालिक की चाकू से हत्या कर दी। सेठ चौरसिया का शव लोगों ने शनिवार को वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के जंदाहा से बरामद किया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी, वहीं इस संबंधी सूचना मिलने पर गुस्साए लोगों ने शव के साथ तेघड़ा थाने के सामने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों ने पीडि़त पक्ष को मुआवजा देने की मांग की थी, हालांकि मौके पर बीडीओ ने पहुंचकर लोगों को समझाया और उचित मुआवजे की घोषणा की।

इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल लगाए उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा पहले एक होटल के मालिक को अगवाह किया जाता है फिर उसकी हत्या कर दी जाती है और पुलिस सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है और लोगों के बार-बूार मांग करने पर केवल कार्रवाई का आश्वासन देते हैं, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई को अम्ल में नहीं लाया जाता। पुलिस द्वारा बताया गया कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और जो कोई भी आरोपी पाया गया उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना का कारण आपसी रंजिश भी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here