Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh रोजगार सृजन विभाग की तरफ से नये वर्ष पर बेरोजगार नौजवानों के...

रोजगार सृजन विभाग की तरफ से नये वर्ष पर बेरोजगार नौजवानों के लिए लाभप्रद पुस्तिका जारी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग ने एक विलक्षण पहल की है और सरकार की नौजवानों के लिए लाभप्रद स्कीमों का एक पुस्तिका तैयार की जिससे राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ और स्वै-रोजगार हासिल करने के लिए मार्गदर्शन किया जा सके। आज नये वर्ष की पूर्व संध्या पर रोजगार सृजन और प्रशिक्षण के सचिव राहुल तिवारी ने हरप्रीत सिंह सूदन और संयुक्त डायरैक्टर गुरमीत कौर की हाजिरी में यह पुस्तिका जारी की। श्री तिवारी ने विभाग के इस कदम संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि यह पुस्तिका राज्य के बेरोजगार नौजवानों के लिए नये वर्ष का एक कीमती तोहफा है जो उनके कौशल और योग्यताओं के अनुसार नौकरी प्राप्त करने में उनकी सहायता करेगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इसमें विभाग की तरफ से चलाईं जा रही विभिन्न योजनाएँ जैसे ‘अपनी गाड़ी अपना रोजगार’ , ‘मेरा काम मेरा मन ’ के बारे विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके साथ ही रोजगार मेले जैसी गतिविधियों और बेरोजगारी भत्ता, स्वै-रोजगार में सहूलतों संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज में न सिर्फ रोजगार सृजन विभाग के बारे जानकारी है बल्कि सभी कौशल विकास योजनाओं और कोर्सों संबंधी भी विस्तृत जानकारी दी गई है। श्री तिवारी ने आगे कहा, ’यह मौजूदा और भविष्य के सभी कर्मचारियों के लिए हवाले के लिए एक तैयार स्रोत के तौर पर काम करेगी और जानकारी की स्पष्टता कार्य कुशलता और पारदर्शिता को बढ़ाने में सहायक होगी।’

उन्होंने आगे कहा कि इस पुस्तिका में क्षेत्रीय दफ्तरों-जिला रोजगार और कारोबार विभाग ब्यूरो, विभाग के अधीन काम कर रहे मिशनों जैसे पंजाब घर-घर रोजगार और कारोबार मिशन और पंजाब कौशल विकास मिशन संबंधी पूरी जानकारी है। इसके अलावा इसमें आर्म्ड फोर्सिज़-महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज़ प्रीपेरटरी इंस्टीट्यूट, माईं भागों आर्म्ड फोर्सिज़ प्रीपेरटरी इंस्टीट्यूट फार गर्लज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here