भाजपा में शामिल हुए जालंधर के पार्षद, आप और शिअद के नेता

चंडीगढ़्, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व और जालंधर वेस्ट से भाजपा विधायक शीतल अंगुरल के माध्यम से बुधवार को भी आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव भाजपा सरदार नरेंद्र सिंह रैना, पूर्व सांसद जालंधर स्वर्गीय संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर  और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की उपस्थिति में शामिल हुए ।

इनमें आम आदमी पार्टी की पंजाब ट्रेड विंग के संयुक्त सचिव व पार्षद विनीत धीर, आप पार्टी के वार्ड 32 के इन्चार्ज विकास निश्चल, वार्ड 55 के इन्चार्ज अमित लूधरा, वार्ड 75 के उम्मीदवार व इन्चार्ज धीरज भगत, वार्ड 39 के शिअद से उम्मीदवार के अयूब दुग्गल, शिरोमणि अकाली दलके सर्कल प्रधान कुलवंत सिंह निहंग, विधानसभा कमेटी लीगल विंग आप के एडवोकेट प्रभजोत सिंह, आप नेता कारी मोहम्मद इकराम, आप यूथ के ब्लाक इंचार्ज सुरेश खुराना, पूर्व पार्षद स्वर्गीय कस्तूरी लाल के भाई गोल्डी भगत, वार्ड इन्चार्ज व आप नेता राकेश भगत, आप नेता व ट्रेड विंग के संयुक्त सचिव ऋषि कपूर, आप नेता मनोज वडेरा, आप नेता राजेश अरोड़ा, वार्ड 32 के इन्चार्ज आप नेता सूरज, आप नेता रोजी अरोड़ा, आप नेता नीता बहल, आद्यक्ष युवा अकाली नेता आजाद अहमद, आप नेता राकेश भोला, आप नेता संदीप शर्मा और वार्ड 34 के इन्चार्ज परवीन भाजपा में शामिल हुए। जाखड़ ने सबका पार्टी में स्वागत किया और वादा किया कि उन्हें उचित मान-सम्मान मिलेगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here