Wednesday, October 21, 2026
Home Crime नाकाबंदी दौरान चैकिंग के लिए जब पुलिस ने रोका तो स्कार्पियो सवारों...

नाकाबंदी दौरान चैकिंग के लिए जब पुलिस ने रोका तो स्कार्पियो सवारों ने कर दी फायरिंग, कांस्टेबल राउत व चौधरी की मौत

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के भीलवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर दो जगह पुलिस द्वारा लगाए गए चैकिंग नाके दौरान गाड़ी सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें 2 पुलिस वालों की मौत हो गई। दोनों वारदातें भीलवाड़ा में करीब 40 किलोमीटर के दायरे में हुई। वारदात के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों की तराश शुरु कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि हमला अफीम तस्करों द्वारा किया गया।

Advertisements

शनिवार देर रात श्रीचारभुजा नाथ मंदिर कोटडी के समीप पुलिस द्वारा नाका लगाकर चैकिंग की जा रही थी कि रात करीब 1 बजे एक स्कार्पियो, दो कारों एवं दो पिकअप गाडिय़ां तेज रफ्तार से आईं। पुलिस ने इन्हें चैकिंग के लिए रोकना चाहा तो स्कार्पियो सवारों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी। एकाएक हुए हमले में एक गोली कांस्टेबल ओंकार राउत के सीने में लगी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ दूसरी वारदात करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर रायला में रात्रि करीब ढाई बजे सामने आई जहां पर श्रीचारभुजनाथ मंदिर की तरह ही अंजाम दिया गया। हमलावरों ने चैकिंग के लिए रोकने पर स्कार्पियो सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी तथा इस दौरान कांस्टेबल पवन चौधरी को एक गोली लगी और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों वारदातों को अंजाम स्कार्पियो गाड़ी में सवार अपराधियों ने दिया है। उन्होंने बताया कि कोटडी लांघने उपरांत उनके अन्य वाहन इधर-उधर चले गए जबकि स्कार्पियो रायला पहुंची और हमलावरों ने फिर से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने तुरंत हाई अल्र्ट कर दिया था और नाकाबंदी करके चैकिंग और तेज कर दी थी। जानकारी अनुसार पुलिस ने हमलावरों की स्कार्पियो बरामद कर ली और हमलावरों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here