योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थगित

होशियारपुर: योग साधन आश्रम मॉडल टाउन के संचालक आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए आश्रम में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है | रविवार तथा अन्य दिनों पर होने वाले सत्संगों पर प्रवचनों को सोशल मीडिया द्वारा भक्तों तक पहुंचाया जाएगा |

Advertisements

उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से बचने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ योग के साधनों को भी जरूर करें | इसमें जलनेति, बमन, प्राणायाम, कपालभाती जैसी क्रियाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं|  उन्होंने कहा कि योग ऋषि मुनियों की विद्या है|

इसलिए इसका प्रयोग प्रत्येक जनमानस को करना चाहिए ताकि हम निरोग रह सके | उन्होंने भक्तों से कहा कि कोविड-19 के चलते अगर उन्होंने साधनों के संबंध में कोई मार्गदर्शन लेना है तो वह आश्रम के साथ संपर्क कर सकते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here