अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मनाया विश्व ब्राह्मण दिवस

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व ब्राह्मण दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा की टीम ने श्री देवी तालाब मंदिर में जाकर माता रानी के आशीर्वाद लेकर और ब्रह्मणो को भोजन करवा के ब्राह्मण दिवस मनाया।

Advertisements

राणा ने इस मौक़े पर कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारियों से विश्व भर और भारतवर्ष के नागरिकों की सलामती की प्रर्थना की। इस मौके विक्रांत राणा ने पूरी मानव जाति के हर वर्ग व धर्म से अपील की है कि वह समाज में हर धर्म मजहब संस्कृति वह इंसान और इंसानियत का आदर सत्कार सम्मान भावना से करें। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जिसमें हर एक को अपने-अपने अधिकारों व मान मर्यादा में रहकर अपने धर्म के रीति-रिवाजों को मनाने का पूरा हक है।

राणा ने कहा कि संतो महात्माओ ऋषि-मुनियों तपस्वियों का आदर मान और सत्कार करना चाहिए और उनके द्वारा बताए अध्यात्मिक व ज्ञान को जीवन में धारण करके उस पर चलना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में ब्रह्म भोज भी करवाया और बुद्धिजीवी ब्राह्मण विद्वानों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मीडिया एडवाइजर सुरेंदर रणदेव, संयुक्त सचिव मनिंदर कौर, पंडित अशोक अन्य ब्राह्मण व भक्तगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here