मंत्रियों की उपस्थिति में विनय महाजन ने पी.एस.आई.डी.सी. के सीनियर वाइस चेयरमैन का पद संभाला

चंडीगढ़, 22 जून: पी.एस.आई.डी.सी. के नव-नियुक्त सीनियर वाइस चेयरमैन श्री विनय महाजन ने आज यहां उद्योग भवन में कैबिनेट मंत्रियों स. साधु सिंह धर्मसोत, श्री सुंदर शाम अरोड़ा, एमएलए स. बलविन्दर सिंह लाडी, स. बरिन्दर सिंह पाहड़ा, एस.एस. बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल, के.के. बावा, चेयरमैन पी.एस.आई.डी.सी. और अन्य की उपस्थिति में पद संभाल लिया। श्री महाजन सुजानपुर नगर कौंसिल के प्रधान रहने के अलावा विधान सभा हलका सुजानपुर से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Advertisements

श्री विनय महाजन ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह और उद्योग मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से दी गई इस जिम्मेदारी के लिए उनका धन्यवाद करते हुये कहा कि वह पंजाब सरकार की तरफ से प्रगटाए भरोसे को तन-मन और पूरी ईमानदारी से पूरा करने का यत्न करेंगे। उद्योग मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आशा अभिव्यक्त की कि श्री विनय महाजन पंजाब राज में औद्योगिक विकास के लिए अपना बनता योगदान डाल कर राज्य को तरक्की की रास्ते पर ले जाएंगे।

इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब राज्य राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री दविन्दर सिंह दर्शी, वज़ीर सिंह लाली, साहिब सिंह सब्बा, पूर्ण चंद चैहान, राम लुबाए सैनी, बलराम सिंह जमवाल, सुरेश महाजन, कुलबीर सिंह, सुरेश कुमार, राजकुमार सिहौड़ा, कुलजीत सिंह सैनी, सतीश कुमार, भारत भूषण, सुनील कुमार महाजन, भारत भूषण महाजन, रमेश लाल, सुरिन्दर शर्मा, सुरिन्दर वर्मा, बबली महाजन, दर्शन डोगरा, अश्वनी बंटी, विकास महाजन, तोशित महाजन और के.के. शारदा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here