होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा विश्वकर्मा मज़दूर यूनियन वैल्फेयर सोसायटी होशियारपुर की मीटिंग हुई। जिसमें बहुत सारे मज़दूरों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मती से प्रस्ताव पास किया गया कि कोई भी मज़दूर सफाई का काम नहीं करेगा। जब तक नगर निगम, सफाई कर्मचारियों की मांगे सरकार नहीं मानती।
प्रधान सुखदेव सिंह साबी ने बताया कि हम सभी मज़दूर यूनियन सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। शहर में बहुत गन्दगी फैल रही है तथा वे सरकार से अपील करते हैं कि सफाई कर्मचारियों की मांगे जल्द से जल्द मानकर यह मामला हल किया जाए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके।