भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज का त्योहार

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना कटोच ने कंडी क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा की नीतियों का बखान किया और इस बीच उनके साथ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू शर्मा, नगर अध्यक्ष कमला ठाकुर व अन्य ने महिलाओं को हरियाली तीज के त्यौहार पर मेहंदी रचाकर बधाई दी और सब ने भगवान शिव शंकर से अखंड सौभाग्य और सुख शांति के लिए कामना की।

Advertisements

इस अवसर पर अंजना कटोच, मंजू शर्मा और कमला ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति के आधार स्तम्भ है और ये हर रोज जीवन को सुखमय और उल्लास से भरपूर बनाते हैं। उन्होंने कहा समाज में एकता समरसता का भाव भी इन्हीं उत्सवों में नजर आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here