दैवीय गुणों से भरपूर है तुलसी : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मात्रम से किया गया। इस अवसर पर तुलसी के 50 पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर पौधे वितरित करते हुए प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि तुलसी का धार्मिक एवं पर्यावरण की दृष्टि से बहुत महत्व है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह एक औषधिय पौधा है तथा हमारी संस्कृति में प्रत्येक घर में इसे लगाया जाता है व पूजा भी जाता है। उन्होंने कहा कि इसके दैवीय गुणों के कारण ही शास्त्रों में इसे विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी ने अपने घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाया तो वह जरुर लगाए। इस मौके पर रजिंदर मोदगिल एवं दीपक मेंहदीरत्ता ने कहा कि परिषद द्वारा अन्य प्रकल्पों के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति फर्ज निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

जिसके तहत जहां पौधारोपण किया जाता है वहीं लोगों को दौवीय गुणों से भरपूर पौधे भी वितरित किए जाते हैं। जिसके तहत ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस अवसर पर वरिंदर चोपड़ा, लोकेश खन्ना, एच.के. नक्कड़ा, दविंदर अरोड़ा, तरसेम मोदगिल, रामेश भाटिया, कुलवंत सिंह पसरीचा, एन.के.गुप्ता, नवीन कोहली, विनोद पसान, संजीव खुराना, प्रवीण बब्बी, राजीव मनचंदा, विपन शर्मा, रविंदर भाटिया, राज कुमार मलिक व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here