भगवान परशुराम भवन में नतमस्तक हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा, हाल के लिए सौंपा 10 लाख का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व शांति एवं मंगल की कामना की है तथा समाज कल्याण में समाज का योगदान सराहनीय है। यह शब्द कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने श्री ब्राह्मण सभा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर मां भगवती का पूजन करने एवं भगवान परशुराम जी के समक्ष नतमस्तक होते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि संतों की धरती पर श्री ब्राह्मण सभा के सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल के निर्माण के साथ-साथ बने हुए हाल के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रोजैक्ट बनाया जाए तथा इसके लिए जितने भी रुपये की जरुरत होगी जारी किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि हाल के निर्माण के लिए अगर और फंड की जरुरत पड़ेगी तो दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान मधुसूदन कालिया ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की तरफ से हाल के लिए ग्रांट जारी करने पर श्री अरोड़ा का धन्यवाद किया।

Advertisements


इस मौके पर कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू के अलावा श्री ब्राह्मण सभा से सुरेश कपाटिया, तरसेम मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, पंडित विक्रम मेहता, शाम सुन्दर मोदगिल, कमलेश शर्मा, सुरेश तिवाड़ी, विश्वामित्र रमपाल, नील शर्मा, राजीव शर्मा, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, शशि कमल भारद्वाज, चैतन्य वात्सययान, आचार्य संजीव शर्मा, रविंदर दत्ता, पंडित गुरदेव शर्मा, दविंदर शर्मा, अश्विनी कालिया, दीपक कालिया, गौतम कालिया, प्रदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, अश्विनी शर्मा छोटा, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, राजेश शर्मा, योगेश, अश्विनी शर्मा, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रिं. नरेश शर्मा, प्रिं. शाम सुन्दर शर्मा, संदीप शर्मा, सुप्रिय ऐरी, अनीता दत्ता, आशा दत्ता पार्षद, सुमन कथूरिया, डा. अश्विनी शर्मा, प्रताप शर्मा, सोनू जोशी, नरेत्तम शर्मा, नरेन्द्र मोहन शर्मा, अनूप शर्मा, ईश्वर दास शर्मा, विपुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here