
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वृंदावन धाम अपार जपे जा राधे-राधे और राधे-राधे रटो चले आएंगे बिहारी भजनों पर मस्त होकर नाचने और भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए खुशी की बात है कि होशियारपुर अब सीधे तौर पर वृंदावन धाम से जुडऩे जा रहा है और यह संभव हो पाया है कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के प्रयासों से, जिन्होंने अथाह प्रयास करके शहर वासियों के लिए श्रीवृंदावन धाम के लिए बस सेवा शुरु करवाई है। वीरवार 12 दिसंबर को होशियारपुर से सुबह 7 बजे पहली बस श्रीवृंदावन धाम के लिए रवाना होगी और बस को संतों महापुरुषों की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा द्वारा प्रभु के जयकारों के बीच रवाना किया जाएगा। इस मौके पर स्नेहमयी मां स्नेह अमृत आनंद जी, स्वामी कृष्णानंद जी बीनेवाल वाले तथा स्वामी कृष्णानंद जी महाराज विशेष तौर से पहुंच रहे हैं।

श्रीगोबिंद गोधाम गौशाला, आदमवाल रोड से आरती-पूजन उपरांत सुबह 7 बजे श्रीवृंदावन धाम के लिए रवाना की जाएगी पहली बस
पत्रकारों को जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि होशियारपुर से श्रीवृंदावन धाम के लिए पहली बस धोबीघाट से आदमवाल रोड पर स्थित श्रीगोबिंद गोधाम गौशाला से 12 दिसंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी। इससे पहले भगवान का पूजन होगा और इस उपरांत यात्रा के लिए जाने वाले करीब 50 श्रद्धालुओं को नाश्ता करवाया जाएगा तथा बस को रवाना किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने बस सेवा शुरु किए जाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुलताना का विशेष तौर से आभार व्यक्त किया है। श्री अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर वासियों की चिर लंबित मांग को पूरा करके मुख्यमंत्री एवं ट्रांसपोर्ट मंत्री ने इतिहास स्थापित किया है, जिसके लिए वे सदैव इनके आभारी रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने शहर निवासियों से वायदा किया था कि जल्द ही बस सेवा शुरु करवाई जाएगी तथा उन्हें खुशी है कि वह जल्द ही अपना वायदा पूरा कर पाएंगे और यह शहर निवासियों के प्यार एवं संत नगरी से जुड़े समस्त संतों-महापुरुषों के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है विकसित एवं आधुनिक होशियारपुर का तथा इस सपने को पूरा करने के लिए वे दिन-रात एक करके सभी के सहयोग से प्रयासरत हैं। सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को या तो ट्रेन पकडऩे के लिए जालंधर जाना पड़ता था तथा या फिर चंडीगढ़ या दिल्ली जाकर बस बदलनी पड़ती थी। लेकिन यह सेवा शुरु होने से यात्री होशियारपुर यानि अपने शहर से बस में सवार होंगे और यात्रा पूर्ण होने उपरांत सीधे घर पहुंचेंगे।
श्री अरोड़ा ने कहा कि शहर निवासियों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि श्रीवृंदावन धाम जाने वाले श्रद्धालु इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा एवं श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के अध्यक्ष हरीश सैनी से (94171-91973, 94176-47796) संपर्क कर सकते हैं।














IF THE BUS IS VIA DELHI OR STRAIGHT BY PASS