भगवान वाल्मीकि के जीवन की शिक्षाएं आज भी सार्थक: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि जयंती पर आज बाल्मीकि मोहल्ला बहादुरपुर में अजर,अमर,त्रिकालदर्शी करुणामय भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका आयोजन भाजपा पार्षद सुरेंद्र पाल भट्टी  के संरक्षण में मोहल्ला कमेटी ने हवन यज्ञ तथा संकीर्तन  दरबार लगाकर किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद अपने साथियों विजय पठानिया, सुरेश भाटिया  बिट्टू, रमेश ठाकुर, शिव कुमार काकू आदि के साथ भगवान वाल्मीकि  की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक हुए।

Advertisements

भगवान वाल्मीकि के नाम का गुणगान संगीत  मंडलियों द्वारा मनोहर ढंग से किया गया तथा लंगर प्रसाद वितरण हुआ। कमेटी ने तीक्ष्ण सूद अन्य गणमान्य को सरोपे  तथा भगवान  वाल्मीकि  जी का चित्र देकर सम्मानित किया गया। सूद ने अपने संदेश में कहा कि आदतिय  योग्यता के कारण महर्षि  वाल्मीकि  को भगवान का दर्जा प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि अपनी दिव्य दृष्टि से पूरी रामायण घटित होने से पहले ही लिख डाली तथा माता सीता , लव-कुश को अपना स्निग्ध दिया। उन्होंने कहा कि वाल्मिकी जी का  जीवन चरित्र सदा सार्थक रहेगा। इस मौके पर नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर परवीन सैनी,पार्षद ड्रिपन  सैनी  आदि भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here