Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को 2 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से एक की पहचान आदिल आह वानी के तौर पर हुई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आदिल जुलाई 2020 से घाटी में सक्रिय था। उसने आम लोगों की हत्या की थी। आदिल ने पुलवामा के मजदूर सगीर अहमद की हत्या की थी। पिछले 2 हफ्ते के अंदर कश्मीर में 15 आतंकियों को मारा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक उन्हें शोपियां के द्रगड़ इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन शुरू करने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सेना के अफसरों ने आतंकियों से निपटने के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत इंतजार करो, आतंकियों को गांव तक आने दो, फिर उन पर टूट पड़ो की नीति पर अमल किया जा रहा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here