सैमसंग सर्विस सेंटर में चली गोली, मनजीत गंभीर घायल, पुलिस ने शुरु की जांच

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: कुमार गौरव। कपूरथला में जामा मस्जिद कांपलैक्स में स्थित सर्विस सेंटर में दो पक्षों में झगड़े दौरान गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार सर्विस सेंटर के मालिक मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने लुधियाना निवासी प्रिंस ग्रोवर से करीब साढे 8 लाख रुपये लेने हैं। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार दोपहर को प्रिंस अपने साथियों के साथ सेंटर में आया और वर्कशाप में घुसकर तोडफ़ोड़ करने लगा।

Advertisements

जिसमें उसके कुछ टेक्निशियन भी घायल हो गए व नए और रिपेयर होने आए मोबाइलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रिंस व उसके साथियों को उत्पात मचाते हुए देख उन्होंने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके पारों में 4 फायर किए, जो मिस हो गए। इसके बाद प्रिंस उनके साथ हाथापाई करके उन्हें जबरन नीचे ले जाने लगा। नीचे आकर प्रिंस ने एक फायर किया, जो उनकी बाजू पर लगा। इसके बाद प्रिंस व उसके साथी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही डीएसपी शहबाज सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी तथा बताया कि इस संबंधी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्टाफ के बयान लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच उपरांत एवं मनजीत सिंह के बयानों के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here