
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। थाना दसूहा पुलिस ने मोहल्ला कैथा में रेड करके देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल करते हुए वहां से तीन महिलाओं एवं एक पुरुष को काबू करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दसूहा के मोहल्ला कैथा में एक महिला द्वारा घर में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है तथा बाहर से औरतों को बुलाकर मोटी रकम लेकर सप्लाई किया जाता है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अपने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर वहां भेजा और जब वहां पर रेट तय होने के बाद महिला उसके साथ जाने को तैयार हो गई तो पहले से ही तैयार खड़ी पुलिस ने घर में दबिश दे दी और वहां से एक पुरुष के अलावा तीन महिलाओं को काबू करने में सफलता हासिल की।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ बोबी पुत्र राम सिंह निवासी बसोया थाना दसूहा, महिलाओं की पहचान प्रीति राठौर पत्नी आजाद आलम विासी चांद तहसील मासी जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैथा दसूहा, जसवीर कौर पत्नी बलविंदर सिंह विासी कैथा (घर की मालकिन) तथा गुरप्रीत कौर पत्नी मलूक चंद निवासी उस्मान शहीद दसूहा के रुप में हुई है। पुलिस ने जसवीर कौर से 500-500 के नोट भी बरामद किए जो उन्होंने योजना के तहत उसे दिए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।












