Friday, October 30, 2026
Home Crime दुखदः पूर्व सांसद महिंदर केपी के इकलौते बेटे ऋचि की सड़क हादसे...

दुखदः पूर्व सांसद महिंदर केपी के इकलौते बेटे ऋचि की सड़क हादसे में मौत

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के नेता व दो बार सांसद रह चुके महिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे ऋचि केपी की गत रात्रि एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जालंधर के माता रानी चौक के पास अपनी गाड़ी में जा रहे थे कि उन्हें सामने से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने तीन गाड़ियों को टक्कर मारी।

Advertisements

जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं तथा जिनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी और सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर क्रेटा चालक की तलाश शुरु कर दी थी।

इस हादसे से महिंदर केपी पूरी तरह से टूट गए और खबर मिलने पर शहर निवासियों और राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि श्री केपी के निवास स्थान पर पहुंचने शुरु हो गए थे। हादसा गत रात्रि 1 व साढे 11 बजे के बीच बताया जा रहा है तथा ऋचि अपने किसी दोस्त को फोन लौटाने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here