
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे “हिंदी- पंजाबी मुहावरा कोश ” हेतु चुनी गई विषय विशेषज्ञों की टीम में होशियारपुर वासी प्रसिद्ध साहित्यकार डा. धर्मपाल साहिल (सेवा निवृत्त प्रिंसिपल) को नामित किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के केंद्रीय हिंदी संस्थान,आगरा द्वारा जारी पत्र के अनुसार संयोजक पद्मश्री डॉ हरमोहिंदर सिंह बेदी( कुलपति, केंद्रीय विश्व विद्यालय, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश) के सुयोग्य मार्गदर्शन में डॉ. साहिल के आंतरिक डॉ सुखदेव सिंह मिन्हास( चंडीगढ़), डॉ.रजनी ( पटियाला), डॉ.नरेश कुमार!( धर्मशाला) एवं डॉ. मलकियत सिंह( धर्मशाला) को भी विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है।
हिंदी -पंजाबी मुहावरा कोश के निर्माण हेतु पांच दिवसीय 6 कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इससे पूर्व भी इसी मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए “हिंदी-पंजाबी अध्येता शब्द कोश “के निर्माण में भी डॉ धर्मपाल साहिल ( सदस्य, हिंदी राज भाषा सलाहकार समिति, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं।











