Friday, October 23, 2026
Home Education किड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 550वां प्रकाश पर्व एवं बाल...

किड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 550वां प्रकाश पर्व एवं बाल दिवस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। किड्स पब्लिक स्कूल बीरबल नगर होशियारपुर में बाल दिवस एवं श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशपर्व के उललक्ष्य में एक धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस दौरान विशेष रूप से पहुंचे रागी जत्थों ने भी शब्द कीर्तन करके बच्चों को श्री गुरू नानक देव जी की वाणी के साथ जोड़ा।

Advertisements

इस मौके पर प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ने बच्चों को श्री गुरू नानक देव जी द्वारा प्रशस्त किए मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा किरत करो, वंड छको, नाम जपो की प्रेरणा दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने श्री वाहिगुरू नाम का जाप किया। इस मौके पर बाल दिवस के संबंध में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां भी पेश की। अंत में प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ने सभी को बाल दिवस एवं श्री गुरू नानक देव जी के जन्मोत्सव की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here