Wednesday, October 28, 2026
Home Education स्पैशल बच्चों ने एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग में लगाई मोमबत्तियों की प्रदर्शनी

स्पैशल बच्चों ने एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग में लगाई मोमबत्तियों की प्रदर्शनी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जे.एस.एस.आशा किरण स्पैशल स्कूल जहान खेलां के विद्यार्थियों की ओर से एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल में मोमबत्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन प्रिंसिपल सुषमा बाली और डीन सुनीता दुग्गल ने किया। स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्पैशल बच्चों द्वारा बनाई मोमबत्तियों की प्रशंसा की।

Advertisements

इस अवसर पर जैल कैंडल, जैल लैंप विशेष तौर पर पसंद की गई। प्रिं. सुषमा बाली ने बताया कि हमें प्रत्येक वर्ष दीपावली पर स्पैशल बच्चों द्वारा बनाई मोमबत्तियों से ही उजाला करते हैं।

इस अवसर पर अध्यापक इंदु बाला, सुनीता रानी ने एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल के प्रबंधकों व प्रिंसिपल सुषमा बाली का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here